फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को बस ने रौंदा, एक ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जनपद के थाना अकराबाद स्थित शेखा झील के पास एक बाइक पर जीजा-साले को एक प्राइवेट बस ने रौंद दिया। हादसे में जीजा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साला गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बस चालक गाड़ी को छोड़कर हादसे के बाद फरार हो गया।


महानगर के थाना क्वार्सी के ईशनपुर निवासी खेम सिंह (38) पुत्र लाल सिंह अपने साले बाबूलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरदुआगंज के साथ बुधवार रात को बाइक पर सवार होकर अमीनाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। शेखा झील के पास पहुंचते ही एक बरात से भरी प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खेम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे के बाद बस चालक मौका पाकर भाग गया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि बस चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। मृतक खेम सिंह का एक छोटा बेटा है। खेम सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी विजया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें