फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजमाल में तीन कारखानों में हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के शाहजमाल स्थित एडीए कालोनी में रविवार रात को चोरों ने खूब कोहराम बरपाया। सीजन के पहले घने कोहरे का फायदा उठाते हुए तीन कारखानों में एक साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर हजार की नगदी सहित लाखों का माल ले गए। सुबह घटना का पता चलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कारखाने संचालकों ने थाना देहली गेट पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस वारदात का खुलासा करने में जुटी हुई है।

देहली गेट के शाहजमाल क्षेत्र की एडीए कालोनी में एक ही लाइन में शाहजाद निवासी सराय मियां, इंतजार निवासी शाहजमाल और मुबीन निवासी एडीए कालोनी का क्रमश: ताला, लोहे की पत्ती और ढलाई का कारखाना है। शाहजाद ने बताया कि वह हर रोज की तरह देर शाम को कारखाना बंद करके गए थे। कारखाने के गल्ले में 18 हजार रुपये और सामान सहित बने हुए ताले रखे थे।
विज्ञापन


चोरों ने छत के रास्ते घुस इन सभी को चुरा लिया। इसके बाद बगल में संचालित इंतजार के कारखाने में छत के रास्ते घुस गए। इंतजार के मुताबिक चोर गल्ले में रखी 16 हजार की नगदी और सामान ले गए। इसी प्रकार मुबीन के ढलाई कारखाने से चोर 150 किलो जस्ता ले गए। इस मामले में देहली गेट पुलिस को लिखित तहरीर दी है। इंस्पेक्टर थाना देहली गेट के अनुसार क्षेत्र में लगे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्र में फैली सनसनी
शाहजाद ने बताया कि वह सोमवार सुबह कारखाना खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख भौचक्का रह गए। कारखाने से सामान सहित गल्ले में रखी नगदी गायब मिली। इस बात की जानकारी पड़ोसियों को दी। इस दौरान पास में कारखाना चलाने वाले अन्य दोनों लोग भी आ गए। इधर, चोरी की घटना की सूचना क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई। लोग अपने-अपने घरों की सुरक्षा के इंतजामों में लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें