फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर अश्लील बात करने की एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इगलास कस्बे की एक शिक्षिका ने क्षेत्र के एक गांव के प्रधान पति पर फोन पर अश्लील बात करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। पत्र में कहा गया है कि उसके फोन पर 29 सितंबर को सुबह 9.50 मिनट पर एक अनजान नंबर से अश्लील मैसेज आया। मैसेज को उसने पढ़ा और उसे नजर अंदाज करते हुए अपने कार्य में व्यस्त हो गई।

कुछ देर के बाद 10 बजे करीब उसी नंबर से एक वीडियो काल उसी नंबर से की गई। जब उसने काल रिसीव की तो दूसरी ओर से एक व्यक्ति ने अश्लील बातें करने आरंभ कर दिया। पूरी तरह अपमान जनक और अभद्र व्यवहार करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिका ने जब इसका विरोध किया तो असभ्य रूप से धमकाना शुरू कर दिया। इस पर शिक्षिका ने काल काट दी। जब शिक्षिका ने फोन करने वाले के बारे में खोजबीन की तो पता चला कि वह ग्राम प्रधान का पति है।

शिक्षिका ने स्वयं की सुरक्षा का खतरा बताया है। इसके साथ ही पत्र में मामले की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें