फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूशन जा रहे छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Sat, 06 Oct 2018 01:24 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
दीपक चौधरी - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
थाना देहली गेट इलाके  में खैर रोड बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्यूशन पढ़ने जा रहे साइकिल सवार किशोर की मैक्स की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैक्स लेकर फरार हो गया। छात्र की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


मूल रूप से टप्पल क्षेत्र के रहने वाले योगेंद्र चौधरी ने अपना मकान खैर रोड बाईपास पर लक्ष्मी विहार में बनाया है और वह यहीं पर रहते हैं। वह परचून की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा दीपक चौधरी (14) गगन पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र था। शुक्रवार की शाम को करीब 8 बजे वह खैर रोड गगन स्कूल के पास ही पेट्रोल पंप के पास ही अपनी साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था।

यहीं पर एक मैक्स गाड़ी ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मैक्स को लेकर खेरेश्वर धाम की ओर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस घायल दीपक को जिला अस्पताल लेकर आई लेकिन यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


दीपक दो भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। दीपक के पिता योगेंद्र चौधरी ने बताया कि हमारा घर पास में ही था लेकिन हमें सूचना बाद में दी गई। पुलिस और प्रशासन ने हमारे साथ उपेक्षा ही की है। कुछ दिन पहले उनके साथ लूट की घटना हुई थी जिसमें उन्हें ही उल्टा दोषी ठहराया गया।

इससे पहले जमीनी विवाद में भी हमें प्रशासन से कोई सहायता नहीं मिली। पुलिस ने शव पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी ओर किशोर की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें