फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की दो दुकाने सील, एक के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राशन की दुकानों पर अनियमितताएं रोकने के लिए डीएम द्वारा एसडीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार को चार राशन की दुकानें चेक की। इस दौरान बंद मिली दो दुकानों को सील कर दिया गया तो स्टाक रजिस्टर में दर्ज 88 लीटर मिट्टी का तेल मौके पर न पाए जाने के मामले में सपा नेता एवं कोटेदार यामीन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य दुकान पर प्राक्सी अधिक पाए जाने पर उसकी जांच के आदेश किये गए हैं।

एसडीएम कोल के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने सर्वप्रथम सासनी की ओर अंबेडकर समिति स्थित कोटेदार की दुकान पर धावा बोला। दुकान बंद मिलने पर उसे सील कर दिया गया। हमदर्द नगर पानी की टंकी के समीप स्थित मसूद चौहान की दुकान भी बंद मिलने पर उसे सील कर दिया गया। इसके बाद हमदर्द नगर में ही सपा नेता व कोटेदार यामीन खान की दुकान में चेकिंग की गई।
विज्ञापन


स्टाक रजिस्टर की जांच में पता चला कि उसने इस माह का मिट्टी का तेल दुकान से उठाया ही नहीं है तो पिछली बार का 88 लीटर मिट्टी का तेल वितरित नहीं हुआ। गोदाम में तेल न पाए जाने पर एसडीएम ने सिविल लाइन थाने में कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए उसे गिरफ्तार करा दिया।
विज्ञापन


सराय मियां स्थित शाहिद की दुकान पर वितरण चलता पाया गया। लेकिन उसके यहां पिछले माह की प्राक्सी 25 होने पर जांच के आदेश जारी किये गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि मिट्टी का तेल न मिलने पर सपा नेता यामीन खां को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें