फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहक्लेश के चलते विवाहिता ने खाया जहर, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के थाना देहलीगेट क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में शनिवार को जहर खाने से मौत हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मायका पक्ष के लोगों ने पति व ससुर पर दहेज और हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पूजा पुत्री ओमप्रकाश निवासी रघुपुरा थाना बरला की शादी तीन साल पहले देहली गेट के मेहताब नगर निवासी मोनू से हुई थी। पिता ने हैसियत के हिसाब से शादी में खर्च किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुर ने विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कई बार विवाहिता ने परिजनों को इसके बारे में बताया। शनिवार को विवाहिता का पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान विवाहिता ने संदिग्ध हालत जहर खा लिया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पीड़ित पिता ने ससुर योगेंद्र व पति मोनू के खिलाफ दहेज और हत्या में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें