न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस बावर्दी सेफ्टी जैकेट पहनकर रविवार की दोपहर को एकाएक कस्बे में इधर-उधर तेजी से दौड़ती नजर आई। इससे नागरिकों के कान खड़े हो गए और आपस में चर्चा करने लगी कि क्या हो गया। जब उन्हें ज्ञात हुआ कि आंतरिक सुरक्षा का रिहर्सल है। तब कहीं शांति हुई।
बता दें पुलिस समय-समय पर आंतरिक सुरक्षा को लेकर रिहर्सल करती है कि कहीं कुछ एकाएक बवाल हो जाए या बड़ी घटना हो जाए तो पुलिस बल को घटनास्थल पर पहुंचने में कितना वक्त लगता है। इससे पुलिस निश्चित करती है कि कितने समय में पहुंचना चाहिए। कितने समय में पहुंचा गया। इससे पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। इसमें यह भी पता लग जाता है कि जिस प्वाइंट पर पुलिसकर्मी तैनात किया गया था। वह वहां है या नहीं।
दोपहर में पुलिस बल जब नगर के बाजार में सायरन बजाते हुए तेजी से पहुंचा तो समय पर अतिक्रमण कर रहे दुकानदार तेजी से अतिक्रमण हटाने हटाने लगे। एक तरह से बाजार में भगदड़ मच गई। ढकेल वाले ढकेल लेकर भागने लगे और ई-रिक्शा भी बाजार से गायब हो गया। कारवां गुजरने के बाद जब असलियत पता लगी। तब कहीं जाकर दुकानदारों ने चैन की सांस ली।