सोमवार तक दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली दस पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने शनिवार से सोमवार तक रद्द करने का निर्णय लिया है। ट्रैक मरम्मत और देरी से चल रहीं ट्रेनों के समय में सुधार लगाने के लिए इन ट्रेनों को रद्द किया गया है। लखनऊ- सहारनपुर, सहारनपुर- लखनऊ, प्रयाग- बरेली, बरेली- प्रयाग, ऋषिकेश- चंदौसी व चंदौसी- ऋषिकेश और बरेली मुरादाबाद व मुरादाबाद बरेली पैसेंजर ट्रेनें रद्द की गई हैं। फिलहाल इन ट्रेनों को सोमवार तक रद्द किया गया है। शुक्रवार को भी 35 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जम्मूतवी से हावड़ा जाने वाली हिमगिरी एक्सप्रेस पंद्रह घंटे, सद् भावना एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर मेल तीन घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीन साढ़े तीन घंटे देरी से चलीं।