फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना विजयगढ़ में किसान से बेटे को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी के मामले में खैर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की पूर्व में जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस मुकदमा कर जांच में जुट गई है।

यशपाल सिंह पुत्र भंवरपाल सिंह निवासी गोकुलपुर सोनोठ थाना विजयगढ़ किसान हैं। आरोप है कि कुलदीप कुमार निवासी हरनारायढ़ गढ़ी थाना खैर ने यशपाल के बेटे संदीप को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले चार लाख और फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने पर तीन लाख रुपये और ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब संदीप लेटर लेकर हेडक्वार्टर पहुंचा तब उसे इस ठगी का पता चला। भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र सदस्य ठा. राकेश सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की। उनके निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें