फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी पुत्र के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के गांधीपार्क इलाके की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनी के मालिक मनोज अग्रवाल के पुत्र शुभम अग्रवाल के खाते से शातिरों ने दो बार में आठ लाख रुपये गायब कर दिए। इसकी जानकारी पीड़ित को हुई तो उसने बैंक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कंपनी के मालिक मनोज अग्रवाल के पुत्र शुभम अग्रवाल का गांधी पार्क स्थित सिंडीकेट बैंक में खाता है। पीड़ित के अनुसार सात जुलाई को उसे आयकर विभाग को रुपये ट्रांसफर करना था।
विज्ञापन


कई बार के प्रयास के बाद भी जब रुपये ट्रांसफर नहीं हुई तो उन्होंने अपने लैपटॉप से ट्रांजेक्शन चेक किया। तो उनके खाते से आठ लाख रुपये ट्रांसफर होना दिखाया गया।

वह बैंक पहुंचे तो प्रबंधक ने उन्हें बताया कि उनके खाते से तीन जुलाई की रात 11.11 बजे पांच लाख आबिद रोड हैदराबाद के मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी 54/682 आबिद रोड, कटल मंडी हैदराबाद और तीन लाख रुपये लखनऊ की रहने वाली रजनी कपूर के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर हुए हैं।

पीड़ित ने जब प्रबंधक से और जानकारी चाही तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसकी शिकायत नौ जुलाई को एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर गांधी पार्क पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन


फाइनेंस के नाम पर दस हजार ऐंठे
महानगर के बन्नादेवी इलाके की प्रतिभा कॉलोनी निवासी विनीत शर्मा से फाइनेंस दिलाने के नाम पर एटा चुंगी के एक दफ्तर में दस हजार रुपये ठग लिए गए। इस संबंध में आज तक फाइनेंस न मिलने पर थाने में शिकायत दी गई है। पीड़ित के अनुसार उसने 50 हजार रुपये के लिए आवेदन किया था। जिसके बदले फाइल चार्ज आदि के नाम पर 10 हजार रुपये ले लिए गए। मगर आज तक ऋण नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें