फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और साले ने की हत्या खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


थाना बन्ना देवी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी, बेटे और साले ने ही कर दी। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही हत्या का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस लाइन के मीटिंग हाल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 11 अप्रैल को बन्ना देवी इलाके में पुलिस को एक व्यक्ति के ट्रेन से कटने की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव काफी क्षत विक्षत स्थिति में था। साधारण तौर पर देखने से लग रहा था यह ट्रेन दुर्घटना ही है, लेकिन मामला इसके उलट निकला। मृतक की शिनाख्त राधेलाल पुत्र पन्नालाल निवासी बरौला जाफरबाद थाना बन्नादेवी के रूप में हुई।
विज्ञापन


12 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद जब मौत के कारणों की जांच की गई तो बेहद रोचक तथ्य सामने आए। इसके अलावा 24 घंटे बाद ही मोहल्ले में ही कई तरह की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगीं। पुलिस ने अपने अंदाज में पूछताछ की तो पता चला कि राधेलाल की हत्या उसकी पत्नी मालती देवी, बेटे अमित और साले संजय उर्फ सज्जन उर्फ शहंशाह ने की थी।

इसके बाद राधेलाल के पिता पन्ना लाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक राधेलाल की पत्नी अपने पति से छुटकारा चाहती थी। वह नशेडी था और पत्नी को मारता पीटता था। साथ ही उसके साथ बहुत टोका टाकी भी करता था।
विज्ञापन


इससे तंग आकर उसने भाई और बेटे के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर अपने घर में वसूली से मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे दुर्घटना की शक्ल देने के लिए टिर्री से शव को रेलवे लाइन के पास ले जाया गया और पटरी पर डाल दिया गया। रात भर ट्रेनें निकलती रहीं जिससे शव क्षत विक्षत हो गया। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सज्जन के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

यह हैं गिरफ्तार अभियुक्त
1- संजय उर्फ सज्जन उर्फ शहंशाह पुत्र हजारी लाल निवासी नगला मानसिंह थाना गांधीपार्क
2-मालती देवी पत्नी राधेलाल निवासी बरौला जाफराबाद थाना बन्नादेवी
3-अमित पुत्र राधेलाल निवासी बरौला जाफराबाद थाना बन्ना देवी

खुलासा करने वाली टीम-
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह, सिपाही हरिओम यादव, समीर यादव, रामकुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें