फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बरला पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों से चोरी की पांच बाइक, तमंचे आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।

बरला कोतवाल वीपी गिरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के निर्देशन में इन दिनों बदमाशों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में शुक्रवार की देर रात वह अपने हमराह पुलिस कर्मियों के साथ बरला पहाड़पुर रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी दतावली मोड़ पर जनकल्याण इंटर कॉलेज के पास रोड पर पीछे की तरफ कुछ लोग बाइक के साथ दिखाई दिये।

उन्होंने पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को वहीं चलने के लिए कहा। पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाशों ने भागते हुए फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी की और दो बदमाशों को दबोच लिया।

बदमाशों के तीन साथी भाग गए। पकडे़ गये बदमाशों ने अपने नाम हरिश चंद्र पुत्र विजय सिंह निवासी मुड़िया थाना गोंडा व भूरा उर्फ श्यामवीर पुत्र वीरेंद्र निवासी सरताज का नगला थाना गोंडा बताए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विक्रम पुत्र बलवीर निवासी नगला सरताज दो अज्ञात बदमाशों के साथ भाग गया। पकड़े गए बदमाशों पर हत्या, लूट, चोरी जैसे कई मामले दर्ज हैं। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें