क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के बन्नादेवी इलाके की सराय रहमान पुलिया के पास से गुरुवार को पुलिस ने दो मोबाइल लुटेरों को दबोच लिया। इनके पास से एक लूट के मोबाइल सहित धारदार हथियारों सहित तमंचा बरामद किया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
बन्नादेवी इंस्पेक्टर अरुणा राय के मुताबिक बुधवार को रसलगंज चौराहा के पास शिवम कुमार पुत्र वीरपाल सिंह निवासी सूरजपुर, जवां के साथ मोबाइल लूट हुई थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने छानबीन की तो मुखबिरों से शकील पुत्र एजाज निवासी मछली वाली गली, हबीबाबाद, बन्नादेवी और सलमान उर्फ मद्रासी पुत्र रफीक उर्फ दीवान निवासी सराय रहमान, बन्नादेवी के नाम सामने आए।
गुरुवार को सूचना मिली की शकील सराय रहमान पुलिस के पास लूट का मोबाइल बेचने की फिराक में साथी के साथ खड़ा है। इसी दौरान थाना पुलिस के एसआई अभय कुमार, पवन कुमार, दीपक नागर, कांस्टेबल मनोज कुमार, गौरव राज ने दोनों को मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।