फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की मौत को हत्या करार देने की कोशिश, हंगामा-जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के देहली गेट इलाके के खैर रोड हजीरा के रहने वाले एक मजदूर की मौत को हत्या करार देने की कोशिश की गई और पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो हजीरा के बाहर खैर रोड पर शव रखकर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान थाना घेरकर वहां भी हंगामा किया गया।

पुलिस ने जैसे-तैसे पब्लिक को शांत किया और बताया कि जिन लोगों पर परिवार आरोप लगा रहा है। वह सभी हिरासत में हैं, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर खाना आया है।
विज्ञापन


ऐसे में कार्रवाई नहीं बन सकती। यह सुनकर खुद परिजन व अन्य लोग शांत हो गए। बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे परिवार को समझाकर शव हटवाकर जाम खुलवाया। इसी बीच पुलिस ने एक ऐसे युवक को चिह्नित किया है जो जाम लगवाने के लिए लोगों को बरगला रहा था। उसका एक ऑडियो भी पुलिस के हत्थे लग गया है।

घटनाक्रम इस तरह है कि 22 वर्षीय गिरीश कुमार पुत्र गुल्लन पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था और मजदूरी करता था। वह रविवार को मैलरोज बाईपास के राम नगर इलाके में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था।

जहां उसका किसी बात पर साथियों से विवाद हो गया। उस समय तो विवाद शांत हो गया। बाद में परिजनों का आरोप है कि इन साथियों ने उसे घर आकर बेरहमी से पीटा और फिर उसे अपने साथ ले गए। जब वह उनके पास से लौटकर आया तो उसकी हालत बेहद खराब थी। परिजन उसे जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए।

जहां रात को उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को उसके साथियों पर पीट-पीट हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना दे दी। इस सूचना पर हरकत में आई देहली गेट पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया और आरोपी साथियों को हिरासत में ले लिया।

इधर, सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही महिलाएं आक्रोशित होकर एकत्रित हो गईं। पहले तो महिलाओं ने मुकदमा व मुआवजे के लिए थाने का घेराव कर हंगामा किया। बाद में खैर रोड पर ही शव रखकर जाम लगा दिया।

यहां हंगामा कर रहे लोगों को इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस जनों ने समझाया। इसी बीच इंस्पेक्टर ने जब पोस्टमार्टम में विसरा प्रिजर्व होने और प्वाइंजनिंग का अंदेशा होने की बात कही तो हंगामा ठंडा पड़ने लगा। बाद में पुलिस ने जांच व आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुनील सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम में किसी तरह की चोट का उल्लेख नहीं है। मोहल्ले से जांच पड़ताल में जहर खाने की पुष्टि हुई है। एक युवक का यह कहते हुए टेलीफोन कॉल का ऑडियो भी मिल गया है कि उन पर हत्या का आरोप लगा दो मुआवजा भी मिल जाएगा। वह लोगों को बरगला भी रहा है। इस युवक को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें