फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े पढ़े लिखे चार मोबाइल लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमों ने मोबाइल लुटेरों को पता लगाकर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है। इसी क्रम में थाना बन्नादेवी पुलिस ने चार पढ़े लिखे शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से अगल-अलग कंपनियों के छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपी सिटी के अनुसार सीओ सिटी द्वितीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बन्नादेवी थाना पुलिस टीम ने सर्विलांस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर लुइसा जूनियर हाईस्कूल के निकट से चार शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। यह वहां मोबाइल छीनने की वारदात को लेकर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


पकड़े गए शातिरों ने अपने नाम प्रकाश निवासी जलालपुर देहलीगेट, विनीत शर्मा निवासी ज्वालाजीपुरम मेलरोज बाईपास के पास देहलीगेट, सुखवीर निवासी मलिक चौक मेलरोज थाना देहली गेट बताए। तलाशी में इनके पास से छह एनरॉयड मोबाइल फोन व एक कीपेड फोन मिला।

पूछताछ में पता चला कि उक्त शातिरों ने लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देकर यह मोबाइल फोन छीने। इनमें विनीत बीटेक छात्र है और उसके पिता एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। इसी तरह प्रकाश बीएससी छात्र है और पिता सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

यह दोनों गर्लफ्रेंडों के लिए लूट कर रहे थे। पुलिस टीम में निरीक्षक वेदप्रकाश सैनी, एसआई अतुल कुमार, एसआई गोपाल सिंह, कांस्टेबिल अजीत कुमार, हरिओम कुमार, धीरेंद्र कुमार शामिल थे। इनकी मदद सार्विलांस टीम में शामिल पवन कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञानवीर, मनोज ने की।

सासनी गेट का मोबाइल लुटेरा देहली गेट में दबोचा
इसी तरह थाना देहली गेट पुलिस को जानकारी मिली की लुटेरों का एक गैंग उनके इलाके में भी सक्रिय है। इस पर थाना देहलीगेट पुलिस ने थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में मोबाइल लुटेरे जीशान पुत्र आजम निवासी झलकारी नगर जगंलगढ़ी बाईपास थाना देहलीगेट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि उसने अपने एक अन्य साथी नाजिम पुत्र दिलशाद निवासी एडीए गोेविंदनगर की मदद से 12 जनवरी को राजेश वार्ष्णेय से हाथरस अड्डे के निकट बाइक पर सवार होकर मोबाइल फोन छीना था। उसने पुलिस कोे बताया कि वह व उसका साथी इसी तरह से कई और मोबाइल फोेन स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर लूट चुके हैं। इन्हें बेचकर वह अपना खर्चा चलाते हैं। उसके साथी के पास कई फोन अभी बचे हुए हैं। अब पुलिस नाजिम की तलाश में जुटी है। इधर, बताते हैं कि उक्त गैंग पूर्व में भी इसी तरह की लूटपाट की वारदातों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें