फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ की कस्टडी से भागा चोर दिल्ली से दबोचा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी पर लाने के दौरान मडराक स्टेशन दिल्ली-टूंडला पैसेंजर ट्रेन से कूदकर आरपीएफ सिपाहियों की अभिरक्षा से भागा चोर गुरुवार शाम को जीआरपी के हत्थे लग गया। रेलवे संपत्ति चोरी के आरोपी राजू पुत्र राजेश निवासी जाटवपुरी, आशाबाद, फिरोजाबाद को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने दिल्ली से दबोच लिया।
उसे वहां से गिरफ्तार कर टीम शुक्रवार को अलीगढ़ ले आई। यहां उसे पूछताछ कर कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी जीआरपी और आरपीएफ की ओर से की जा रही है। इधर, चोर के भागने पर निलंबित हुए आरपीएफ के सिपाहियों ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि अब जल्द ही उनकी बहाली की जाएगी। आरपीएफ को मुखबिर से आरोपी राजू के दिल्ली के नागलोई में छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से उसको दबोचने को जाल बिछाया। गुरुवार शाम को उसे मुखबिर के बताए पते नागलोई से दबोच लिया गया। एसपी जीआरपी अभिषेक यादव के अनुसार चोर को दिल्ली से पकड़ लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें