न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आज समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी की गैरमौजूदगी में उनके कार्यालय पर एसपी क्त्रसइम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी क्त्रसइम को अवगत कराया कि थाना अकराबाद क्षेत्र के कुआं गांव निवासी भारत सिंह यादव का अपने ही गांव के ऋषिपाल आदि से वाहन को तेज गति से चलाने को लेकर विवाद हो गया था।
विवाद के बाद ऋषि पाल पक्ष के लोगों ने भारत यादव को अपने घर पर जमकर मारा पीटा और भारत यादव आदि के खिलाफ थाना अकराबाद में धारा 323, 504, 506, 452, 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया।
पुलिस ने आननफ ानन में भारत यादव तथा उनके बेटे अंकुश यादव को बिना जांच पड़ताल करें ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि हकीकत में अंकुश यादव घटना वाले दिन घर पर था ही नहीं। बाद में अपने पिता से मिलने पहुंचे अंकुश को भी पुलिस ने घर से उठा कर जेल भेज दिया।
सपाइयों ने पूरे घटनाक्त्रस्म से एसपी क्त्रसइम को अवगत कराया। जिस पर एसपी ने सीओ बरला अनुज चौधरी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
सपा प्रतिनिधिमंडल में शिशुपाल सिंह यादव, राजेश सैनी प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, कृपाल सिंह यादव, मनोज यादव, पूरनमल प्रजापति, सूरजपाल राणा, राहत अली, मुन्ना हाजी, थान सिंह यादव, रामदास यादव, राकेश यादव, हरपाल यादव, शहजाद अल्वी, नासिर भाई, खालिद इंजीनियर आदि मौजूद रहे।