फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिली एएमयू के संविदा कर्मी की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। महानगर के सिविल लाइंस इलाके में जमालपुर स्थित रेलवे ट्रैक पर मंगलवार सुबह एएमयू के संविदाकर्मी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। खबर पर पुलिस व रोते बिलखते परिजन भी पहुंच गए। पुलिस इसे सुसाइड मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। किसी तरह की लिखित शिकायत भी परिवार की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बताया गया है कि जमालपुर निवासी 25 वर्षीय मो.आमिर पुत्र रहीश खां एएमयू लाइब्रेरी में संविदा पर कार्यरत था। सोमवार देर शाम वह खाना खाने के बाद घर से टहलने की कहकर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। हालांकि देर रात के बाद परिवार ने खोजबीन भी की, मगर जब कहीं सुराग नहीं मिला तो परिजन यह सोचकर घर लौट आए कि कहीं घूमने निकल गया होगा। इसके बाद सुबह जमालपुर रेलवे फाटक के पास लाइन पर उसका शव पड़ा मिला तो लोगों ने परिवार व पुलिस को खबर दी। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस सुसाइड मानकर जांच की बात कह रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें