फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दरोगा पर लगाया अभद्रता और गाली गलौज का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाने की जमालपुर पुलिस चौकी के दारोगा पर एक महिला ने अभद्रता का आरोप लगाया है। एसपी देहात को दिए पत्र में उसने कहा कि यदि आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह एसएसपी कार्यालय पर आत्महत्या कर लेगी।

शनिवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मक्का मदीना मस्जिद के पास गोल मार्केट की रहने वाली महिला मुबीना पत्नी जॉनी ने एसपी देहात डॉ. यशवीर सिंह के समक्ष पेश होकर यह बात कही।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि गुरुवार की रात अलग मकान में रहने वाली देवरानी के साथ देवर बौना खां ने मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना उसने पुलिस कंट्रोल रूम को खबर दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच कर अगले दिन पुलिस चौकी जमालपुर पर आने को कहकर चली गई।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शुक्रवार को वह चौकी पर पहुंची तो दारोगा ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दी और गार्ड से उन्हें भगाने को कहा। चीखपुकार व खींचातानी के दौरान उसका मोबाइल चौकी पर ही रह गया। एसपी देहात ने महिला को आश्वस्त किया कि प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराकर दरोगा पर कार्रवाई कराएंगे। उन्होंने प्रकरण की जांच सीओ सिविल लाइन संजीव दीक्षित को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें