फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का शादी समारोह पर नहीं होगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते कहर के बीच प्रदेश सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार दो साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू घोषित कर दिया है। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार की सुबह सात बजे तक यह कर्फ्यू लगा रहेगा। हालांकि कोरोना कर्फ्यू का असर शादी समारोहों पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के फैसले से शादियों वालों घरों में चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। हालांकि डीएम चंद्रभूषण सिंह ने साफ किया है कि इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों, शादी समारोह में जाने वालों को कार्ड दिखाने पर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं/कर्मचारियों, ट्रेन/बसों से आने-जानेे वाले यात्रियों को टिकट दिखाने पर आवाजाही की छूट दी गई है। शादी समारोह के आयोजकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि उनके लिए पूर्व का नियम लागू रहेगा।
दूल्हा-दुल्हनों को सता रही मेकअप की चिंता
शादी वाले घरों की चिंता को तो प्रशासन ने खत्म कर दिया है। खुले स्थान पर समारोह करने पर 100 लोग और बंद स्थान पर शादी करने पर 50 लोगों को शामिल किया जा सकता है। मगर, दूल्हा-दुल्हनों को अब अपने मेकअप की चिंता सता रही है। शासन का निर्देश है कि सिर्फ मेहमानों और समारोह के आयोजकों को शादी का कार्ड दिखाने पर कोरोना कर्फ्यू के दौरान आवागमन की छूट रहेगी।
विज्ञापन

मेकअप दुकानदारों को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। मैरिस रोड स्थित वीएलसीसी सेंटर की प्रभारी नूपुर चौधरी के अनुसार उनके पास 25 अप्रैल की बड़ी सहालग है। भारी बुकिंग है। दुल्हनों को चिंता सता रही है कि वह मेकअप सेंटर तक कैसे आएंगी?
अभी तक सेंटरों को खोलने संबंधी कोई आदेश-निर्देश भी नहीं मिला है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। हर युवती का मन होता है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत दिखे। कहा कि प्रशासनिक अधिकारी दुल्हनों की इस हसरत को पूरा करने के लिए सेंटर खोलने की अनुमति प्रदान कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें