कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कार्ड दिखाते जीआरपी जवान।
- फोटो : CITY OFFICE
जनपद में 58 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे। लोधा में टीकाकरण के दौरान गजब का उत्साह देखा गया। यहां पर शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। बृहस्पतिवार को मलखान सिंह जिला अस्पताल, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय सहित जनपद के 31 बूथों पर फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में 125 में 78, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में 125 में 22 और पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 125 में 32 लोग टीका लगवाने पहुंचे। लोधा सीएचसी में पीएसी के जवानों में टीका को लेकर जबर्दस्त उत्साह देखा गया। 393 में से 393 जवान टीका लगवाने पहुंचे। जनपद में 3765 का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 2184 लोग टीका लगवाने पहुंचे। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि जनपद में 58 फीसदी फ्रंट लाइन वर्कर टीका लगवाने पहुंचे। किसी तरह की समस्या सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि आरएएफ की टीम अभी बाहर गई हुई है। कुछ पुलिसकर्मी छुट्टी पर हैं, तो कुछ विभागीय काम में व्यस्त रहे। शुक्रवार को भी फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा।
एक नजर में टीकाकरण
धनीपुर में 161, इगलास में 120, अतरौली में 225, अकराबाद में 84, लोधा में 393, टप्पल में 137, खैर में 211, चंडौस में 142, छर्रा में 187, जवां में 200, बिजौली में 126, मलखान सिंह जिला अस्पताल में 78, मोहनलाल गौतम महिला अस्पताल में 22, पं. दीनदयाल अस्पताल में 32, शाहजमाल में 35, बन्नादेवी में 31 लोगों ने टीका लगवाया।