फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून पर एएमयू में बढ़ा विवाद, सड़कों पर उतरे छात्र, अफरा तफरी का माहौल

Thu, 30 Jan 2020 11:12 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में नागरिकता कानून को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। वहीं छात्र कुलपति और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। इसके चलते विमेंस कॉलेज में दूसरे दिन भी स्थानीय छात्राओं के लिए गेट बंद कर किए गए। इसके बाद परिसर में कॉलेज और स्कूल की छात्राएं वापस लौट गईं। जानकारी के मुताबिक विश्विविद्यालय बेहद संवेदनशील स्थिति में है। 

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कैंपस में अलग-अलग फैकल्टियों में भी कक्षाओं का बहिष्कार कर छात्र सड़कों पर आ गए हैं। हालात को देखते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों और वरिष्ठ शिक्षकों के साथ बैठक बुलाई है। 

जबकि एमयूएमएस कॉलेज के मैरिस रोड स्थित गेट पर और आमिर निशा स्थित गेट पर पुलिस बल बल बुलाया गया है। एएमयू के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में जारी आपात बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक एएमयू में बुलाई गई आपात बैठक में 10 फरवरी तक विश्वविद्यालय के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इसकी भनक लगते ही छात्र कैंपस में सड़कों पर आ गए हैं फिलहाल अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

इधर, शाहजमाल में धरना प्रदर्शन फिर से तेज हो गया है। अबतक तीन हजार महिलाएं मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर रही हैं। खुफिया तंत्र के इनपुट के मुताबिक इस धरने में एएमयू के साथ ही अब जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विवि के भी छात्र शामिल हो गए हैं। वे भीड़ के पीछे रहकर पूरा प्रदर्शन को समर्थन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें