फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विद्युत खंभे पर काम कर रहा संविदा कर्मी, आया करंट, हुई दर्दनाक मौत

Fri, 03 Nov 2023 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विद्युत संविदा कर्मी एक खंभे पर चढ़कर बिजली सही कर रहा था, तभी लाइन में करंट आ गया। कर्मी खंभे से नीचे गिर गया। अन्य कर्मचारी विद्युत कर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां के डाक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक राजकुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में अकराबाद कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर 3 नवंबर की सुबह विद्युत खंभे पर काम कर रहा एक संविदा कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह खंभे से नीचे गिर गया। हादसा होते ही अन्य कर्मी मौके पर आ गए। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


विद्युत सब स्टेशन के जेई श्रीचंद ने बताया कि विद्युत कर्मी जिस समय लाइन पर काम कर रहा था। तब सप्लाई नहीं थी, पता नहीं लाइन में अचानक कहां से करंट आ गया और यह हादसा हो गया। जिससे संविदा कर्मी की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है।

जिला हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव पोरा जिरौली निवासी 40 वर्षीय राजकुमार पुत्र लालाराम अकराबाद विद्युत सब स्टेशन पर संविदा कर्मी के रूप में पेट्रोल मैन का काम करता था। उसके साथी कर्मियों ने बताया है कि 3 नवंबर की सुबह राजकुमार विद्युत सब स्टेशन की लाइन खराब होने पर प्रांगण में ही एक खंभे  पर चढ़कर खराब हुई लाइन को ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर करीब बीस फुट ऊंचे खंभे से नीचे गिर गया। 
विज्ञापन


हादसे की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को देते हुए विद्युत कर्मी को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वहां के डाक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें