गांव रजावल स्थित विद्युत उपकेंद्र में बुधवार को काम कर रहा संविदाकर्मी अचानक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए पलवल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर गांव का ही 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र राजपाल संविदा कर्मी है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे अर्जुन शटडाउन लेकर पांच एमवीए के ट्रांसफॉर्मर में तेल डाल रहा था। इसके बाद उलकी मरम्मत करने लगा। इसी दौरान बिजलीघर पर किसी कर्मी ने लाइन में करंट चालू कर दिया। करंट की चपेट में आकर अर्जुन बुरी तरह झुलस गया। अचेत हालत में जमीन पर गिर गया। आनन- फानन में उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। हालत गंभीर होने की वजह से परिजन उसे पलवल के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। एसडीओ पीयूष द्विवेदी ने बताया कि जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले कर्मी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी, घायल कर्मी के उपचार में पूरी मदद की जा रही है।