चालक फोन पर बात करते समय कटर लगे ट्रैक्टर को खेत में उतार रहा था। अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक कटर के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटों व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
दादों क्षेत्र के गांव नगला अलिया में 9 अप्रैल को सड़क से खेत में ट्रैक्टर को उतारते वक्त कटर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। लोगों ने बताया है कि हादसे के वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था।
विज्ञापन
32 वर्षीय देवेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह गांव नगला अलिया अपना ट्रैक्टर लेकर गांव के ही एक किसान के गेहूं निकालने जा रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे गेहूं निकालने का कटर लगा हुआ था। लोगों ने बताया कि खेत सड़क से काफी नीचा था। देवेंद्र ने फोन पर बात करते हुए ट्रैक्टर को सड़क से खेत में नीचे उतारा।
इस बीच असंतुलित होकर ट्रैक्टर पलट गया। बचने के लिए चालक ने कूदा, लेकिन कटर की नीचे वह दब गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान भी मौके पर आ गए। लोगों ने दूसरा ट्रैक्टर लगाकर नीचे दबे देवेंद्र को निकाला। मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटों व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ा है। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।