फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व क्षय रोग दिवस: 60 मरीजों को दी पोषण पोटली, वीसी ने कहा- लाइलाज बीमारी नहीं है टीबी

Sat, 25 Mar 2023 01:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव से टीबी मरीजों की खोज करके उन्हें गोद लेकर उनको पोषण पोटली वितरित करने का संकल्प लिया गया। कुलपति ने 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली (सोयाबड़ी, सत्तू, मूंगफली दाना, भुना चना, गुड़, हॉर्लिक्स और फल) वितरित की।
विज्ञापन
टीबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि टीबी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। सही समय पर उपचार कराने, नियमित दवा और पौष्टिक पोषाहार का सेवन करने से टीबी से छुटकारा आसानी से मिल सकता है।

विज्ञापन


विवि के कैंप कार्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में वह बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने इस अभियान की शुरुआत की है। गांव से टीबी मरीजों की खोज करके उन्हें गोद लेकर उनको पोषण पोटली वितरित करने का संकल्प लिया गया। कुलपति ने 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली (सोयाबड़ी, सत्तू, मूंगफली दाना, भुना चना, गुड़, हॉर्लिक्स और फल) वितरित की।

एनएसएस समन्वयक प्रो. नीता वार्ष्णेय ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। जिला कार्यक्रम समन्वयक सतेंद्र कुमार ने कहा कि क्षय रोग का संपूर्ण इलाज अर्हता प्राप्त चिकित्सक की देख-रेख में ही पूर्ण कराएं। समय पर लक्षणों की सही पहचान करना ही टीबी से जंग जीत हासिल करना है। इस अवसर पर कुलसचिव कैलाश बिंद, डॉ. मुकेश शर्मा, अजय यादव, पवन शर्मा, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी
अलीगढ़। राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में 2022-23 सत्र में बीएड, एलएलबी, बीएएलएलबी के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 27 मार्च तक बढ़ा दी गई है। परीक्षा फॉर्म 28 व 29 मार्च को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरे जाएंगे। भरे गए फार्मों का संपूर्ण परीक्षा शुल्क एमआईएस जनरेट करके महाविद्यालय की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन मोड में 31 मार्च की शाम 5 बजे तक जमा करना होगा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें