अलीगढ़ जिला कारागार में तैनात सिपाही की सोमवार को लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई। परिवार ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव मुंडनपुर निवासी भीकम प्रसाद (47) की तैनाती अलीगढ़ जिला कारागार में थी। वह काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे। सोमवार को उनकी तबियत बिगड़ी और परिजनों ने अस्पताल ले जाने की तैयारी की, तब तक उनकी मौत हो गई।
इस पर परिवार ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। देर शाम परिवारवाले शव को आगरा ले गए। मृतक सिपाही के परिवार में दो बेटे, एक बेटी और पत्नी हैं। जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि बीमारी के चलते सिपाही की मौत हुई है। लापरवाही जैसे आरोप गलत हैं।