फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः नहीं लगा कांग्रेस कार्यकर्ता का सुराग, तालाब में डाला जाल

विज्ञापन
गांव बूलापुर में तालाब में शव की तलाश करते गोताखोर - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
महानगर के सिविल लाइंस के पान दरीबा से लापता कांग्रेस कार्यकर्ता नाहर सिंह का अभी तक सुराग नहीं लगा है। बुधवार को पुलिस ने पालीमुकीमपुर क्षेत्र के गांव बूलापुर के पास मछली तालाब में अनहोनी की आशंका पर नाहर सिंह के शव को तलाशा। दिन भर जाल लगाकर शव तलाशने के बाद भी सुराग नहीं लगा। इधर, इस मामले में पुलिस दो लोगों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पान दरीबा के 40 वर्षीय नाहर सिंह 15 नवंबर से लापता हैं। वह प्रापर्टी डीलिंग करते हैं और कांग्रेस से जुड़े है। उनके गायब होने के बाद परिवार ने नाहर सिंह के अपहरण में उनके दोस्त अजयपाल शर्मा व मोहर सिंह पर संदेह जताया। बताया कि कुछ दिन पहले ही अजयपाल के सहयोग से एक जमीन गिरवी रखी गई है। अंदेशा है कि उसी जमीन पर नीयत बिगाड़ने के इरादे से यह अपहरण कराया गया है। इस अंदेशे पर काम करते हुए जब पुलिस ने अजयपाल व मोहर सिंह को तलाशना शुरू किया तो वे दोनों गायब मिले। इस पर काफी प्रयास के बाद पिछले सप्ताह पुलिस अजयपाल को गोवा से पकड़ लाई। पूछताछ के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो अपहरण में नाहर सिंह के अजयपाल को जेल भेज दिया। साथ में अपहरण की साजिश में नाहर सिंह के पड़ोसी श्रीराम को जेल भेजा गया। अभी मोहर सिंह फरार है। इसी बीच पुलिस तमाम अंदेशों पर काम कर रही है। नाहर सिंह के साथ अनहोनी की आशंका पर काम करते हुए पुलिस को पता चला के अजयपाल शर्मा व अन्य लोगों को बूलापुर निवासी राजवीर पचौरी के मछली पालन के तालाब पर आना जाना था।
आशंका जताई कि कहीं हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया हो। इसी शक पर पुलिस बुधवार को बूलापुर पहुंची और दिनभर तलाशी अभियान चलाया। पंप लगाकर पानी निकाला और जाल डाले गए। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पटरी पर कुछ कपड़े जले मिले। इससे पुलिस का शक गहरा गया है। पुलिस टीम तालाब का पानी निकालकर शव की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक ऐसा कुछ पुलिस के हाथ नहीं लगा जिससे शव इसमें होने की बात सामने आए। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि मामले में मोहर सिंह की तलाश चल रही है। नाहर सिंह की खोज में हर अंदेशे पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में तालाब की तलाश कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें