फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एटा में 12 को बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सह प्रदेश प्रभारी संजीव चौरसिया ने बताया कि एटा में 12 दिसंबर को भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसको राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर के कार्यालय में शक्ति केंद्र के संयोजकों और प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक में संजीव चौरसिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में हम सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का ये कर्तव्य है कि अपने अपने शक्ति केंद्रों में आने वाले बूथों और बूथ अध्यक्ष सहित पूरी टीम को जाग्रत कर चुनाव में लगाएं। मंडल अध्यक्षों से कहा कि घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाएं। वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने का काम करें। चौरसिया ने कहा कि मंडल अध्यक्ष बूथों पर बनाएं गए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बूथों पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखें। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने किया।
इस अवसर पर महानगर प्रभारी प्रमोद गुप्ता, वैभव गौतम, सुरेश शर्मा, मनोज शर्मा, जितेंद्र जीतू, सुधा सिंह, रविराज सक्सेना, भोला दिवाकर, डॉ विभव वार्ष्णेय, विक्रांत गर्ग, आनंद सक्सेना, आदित्य अग्रवाल, हिमांशु शर्मा, डॉ गौरी आर्या, संगीता वार्ष्णेय, रूबी आसिफ खान, प्रीति वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें