फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र में सर सैयद नगर की बदहाल सड़क और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसी नेता आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन निजामी पुलिया से मेडिकल रोड तक किया गया।
विज्ञापन

आगा यूनुस ने कहा कि स्मार्ट सिटी एक छलावा है। जनता को न्यूनतम सुविधा तक नहीं मिल रही है। निजामी पुलिया से जज मुनीर चौराहे की सड़क वर्षों से खराब है। इस सड़क को नगर निगम के अधिकारियों को बुलाकर निरीक्षण करा चुके हैं। आगा यूनुस ने कहा कि सर सैयद नगर और आसपास की कॉलोनी में सबसे अधिक शिक्षित लोग रहते हैं। यह लोग नगर निगम को टैक्स भी देते हैं। लेकिन ये लोग बदहाल सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। इस प्रदर्शन में फैज अहमद, शाजिद, जावेद, समीना, शहनाज आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें