फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का सुराग न मिलने पर भड़के कांग्रेसी, धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मैरिस रोड मिसगिल कंपाउंड से 10 दिन से लापता चल रहे युवक प्रमोद की अभी तक कोई भी जानकारी नहीं होने पर कांग्रेसियों ने मिसगिल कंपाउंड पर धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जाहिर किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन के बाद पुलिस महानिदेशक को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा गया। विवेक बंसल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। 10 दिन से युवक लापता है, लेकिन पुलिस इस दिशा में कोई भी ठोस जानकारी हासिल नहीं कर सकी है। उन्होंने मांग की कि लापता युवक की तलाश की जाए नहीं तो कांग्रेसी बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर शकुंतला, मुन्नी, फूलवती, किरण, सुरेश, दिनेश, नवीन, रविंदर, मुन्नालाल दिवाकर, अजय, संजू, संदीप, फ़िरोज, संतोष सिंह, बॉबी वसी, शाहिद खान, नवेद खान, आमिर मुंतजिर, अमित सिंह, साबिर अहमद, बाबू खान, हुसैन रजा, बिजेंद्र सिंह बघेल, जमीर अहमद, मोहनलाल पप्पू, अंचित तोमर, आनंद बघेल, खालिद हाशमी, सलमान अल्वी, सिराज अली, अंकुर मितल, मुकेश गुप्ता, रामेश्वर दयाल सविता, मुबश्शिर अली, मोहम्मद अनवार, अजय धनगर, लोकेश उपाध्याय, मोहम्मद अशफाक, बच्चन बाबू, मोहम्मद शाजेब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें