फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर पर कांग्रेस-भाजपा जिलाध्यक्ष में ‘वाकयुद्ध’

Wed, 11 Oct 2017 01:30 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर पर कांग्रेस-भाजपा जिलाध्यक्ष में ‘वाकयुद्ध’ - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
अमेठी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और गुजरात में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिस वक्त तीखे बयानों से एक-दूसरे पर राजनीतिक प्रहार कर रहे थे, उसी वक्त अलीगढ़ में भाजपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष में वाकयुद्ध हो गया। 
विज्ञापन


मामला मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे का है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. विजेंद्र सिंह किसी कार्य से एसएसपी राजेश पांडेय से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे। पता चला कि अंदर भाजपा के बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, खैर विधायक अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह और दूसरे नेता बात कर रहे हैं।

इसी बीच कप्तान कक्ष में पहुंचे विजेंद्र सिंह ने नेताओं पर कमेंट करते हुए कह दिया कि केंद्र और राज्य से लेकर सब जगह कब्जा कर लिया है। इस पर देवराज ने कहा कि 40 साल तक आपका कब्जा रहा, हमने कभी कमेंट नहीं किया। इस पर करीब 15 मिनट ठहरकर विजेंद्र सिंह ने अपनी बात एसएसपी के सामने रखी और बाहर आ गए।
विज्ञापन


यहां मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष और दूसरे नेता पूरे-पूरे दिन जिलाधिकारी से लेकर एसएसपी तक सभी वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों को घेरे रहते हैं। इसलिए आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जिले में अपराध भी नहीं रुक रहे हैं। हर दिन ताबड़तोड़ लूट हो रही हैं। इतना कहकर तमतमाए बिजेंद्र सिंह अपनी कार में सवार होकर वहां से निकल गए। 

इसी बीच मुलाकात कर बाहर निकले भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह से मीडिया ने जब चौ. बिजेंद्र सिंह की टिप्पणी पर उनकी राय जाननी चाही, तो उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले के सांसद, सात विधायक और निवर्तमान मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख नेता भाजपा से हैं।

भाजपा के अलावा अलीगढ़ में किसी भी राजनीतिक दल का नेता किसी भी पद पर जनता के बीच से नहीं चुना गया है, इसलिए जनता उनके पास नहीं जाती है। सैकड़ों लोग रोजाना भाजपा नेताओं के पास आते हैं। इसीलिए उन्हें रोज ही जनता के काम से अफसरों के पास आना होता है। कांग्रेस नेतृत्व विहीन पार्टी है और उसका कोई जनाधार नहीं है, इसलिए उनके पास कोई अपनी समस्या लेकर नहीं जाता है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष खिसियाकर बेकार बातें कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष एसएसपी दफ्तर से निकल कर कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां एडीएम सिटी सहित दूसरे अधिकारियों से बात की। यहां वह दादों के किसानों की कुछ समस्या लेकर आए थे। मंगलवार को दिन भर ये ‘वाकयुद्ध’ चर्चा में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें