फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा पौधारोपण: नंदन वाटिका में दो साल के भीतर 15000 पौधे रोपे, कुछ ही बचे...बाकी सूखे, अब फिर तैयारी

Wed, 28 May 2025 08:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस साल फिर 14 जुलाई से पौधरोपण शुरू होने जा रहा है। जिले भर में 40 लाख पौधे रोपे जाएंगे। विभागों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। जिले को हरा भरा करने के दावे किए जा रहे हैं। मगर पिछले साल हुए पौधरोपण की तस्वीर बड़ी धुंधली है। 
विज्ञापन
नंदन वाटिका... क्या आप यकीन करेंगे, यहां 15 हजार पौधे लगे थे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के असदपुर कयाम में स्थित नंदनवाटिका में पिछले दो सालों से पौध रोपण किया जा रहा है। पांच एकड़ की इस जमीन पर वर्ष 2020-21 में 8500 पौधे लगाए गए थे जबकि 2023-24 में 6500 पौधे रोपे गए। लेकिन मौजूदा समय में यहां ऐसा दिख ही नहीं रहा कि कभी कोई पौधा रोपा गया हो। हां कुछ जगह पौधे के नाम पर सूखी डंडी जरूर नजर आ रही है। यहां देखकर लगता ही नहीं कि कभी पौधों को पानी दिया गया हो। यहां अफसरों ने शीशम, अर्जुन, जामुन, सहजन, अमरूद और नीम के पौधे लगाए थे।

विज्ञापन


इस साल फिर 14 जुलाई से पौधरोपण शुरू होने जा रहा है। जिले भर में 40 लाख पौधे रोपे जाएंगे। विभागों को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। जिले को हरा भरा करने के दावे किए जा रहे हैं। मगर पिछले साल हुए पौधरोपण की तस्वीर बड़ी धुंधली है। नंदनवाटिका में बड़ी धूमधाम के साथ दो साल से पौधरोपण किया जा रहा है। लेकिन यहां अधिकांश पौधे सूख चुके हैं। पांच एकड़ के इस पूरी जमीन पर एक भी पौधा हरा भरा नजर नहीं आ रहा है।

नगर निगम द्वारा रोपे गए पाैधों का हरसंभव ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि कुछ पाैधे गर्मी के चलते सूख गए हैं।- डाॅ. राजेश कुमार, उद्यान प्रभारी नगर निगम
इस बार वार्षिक पौधों की प्रजाति के हिसाब से भूमि का चयन किया गया है। जो पौधा जैसी भूमि पर वृद्धि करता है उसी के हिसाब से पौधरोपण किया जाएगा। पौधारोपण के साथ ही संबधित विभागों को उनकी उचित देखरेख करने का जिम्मा सौंपा जाएगा। इनकी जिओ टैगिंग की जाएगी।- नवीन प्रकाश शाक्य, प्रभागीय वन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहा प्रदूषण का ग्राफ, जहरीली हो रही हवा

पर्यावरणविद् सुबोध नंदन शर्मा के अनुसार अलीगढ़ में प्रदूषण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और यहां की हवा जहरीली होती जा रही है। दिल्ली-एनसीआर के नजदीक होने से समस्या बढ़ रही है। यह हाल तो तब है जब पिछले 15 सालों में वन विभाग ने 1.55 करोड़ पौधे लगाए हैं। इतने पौधे लगाने के बाद भी वन क्षेत्र और हरियाली का प्रतिशत सिर्फ 1.83 ही बढ़ सका है। अलीगढ़ मंडल के जनपद एटा में 1.28, हाथरस में 1.25 प्रतिशत हरियाली है।

जिले में वर्षवार हुआ पौधरोपण
वर्ष कुल पौधारोपण
2020-21 30.33 लाख
2021-22 36.7 लाख
2022- 23 45.98 लाख
2023-24 46.46 लाख
2024-.25 44.28 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें