हमलावर रुक रुक कर पीटते रहे। 20 मिनट बाद गाड़ी वापस आई। हम लोग गाड़ी की ओर जान बचाने के लिए दौड़े। गाड़ी में घुस गए लेकिन पुलिस वालों ने हमें गाड़ी से बाहर निकाल दिया। हमने गाड़ी की सीट बेल्ट पकड़ी लेकिन हमलावरों ने हाथों और पैरों पर रॉड से हमला कर के सीट बेल्ट छुड़ा दी और पीटने लगे।
एक अन्य घायल कदीम ने बताया कि जब हमलावर पीट रहे थे तो बचने के लिए पुलिस की गाड़ी में घुसे थे लेकिन हमलावरों ने पीछे का दरवाजा खोलकर हमें बाहर खींच लिया। इस दौरान दो पुलसि वाले खड़े थे।