बहरावद में खंडहर पड़ा सामुदायिक शौचालय, सड़क पर कीचड़
- फोटो : संवाद
दरअसल 2014 में सतीश गौतम जब पहली बार बहरावद में वोट मांगने गए तब वहां लोगों ने खुलकर इनका समर्थन किया। ग्रामीणों के मुताबिक, जीत के बाद पहला स्वागत भी इसी गांव में हुआ। उस भव्य आयोजन देख सांसद भावुक भी हुए। जब आदर्श गांव योजना शुरू हुई तो सांसद सतीश गौतम ने बहरावद को ही अपना पहला गांव चुना। यहां एक कार्यक्रम में जिला और मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ सांसद पहुंचे और उन्होंने हर साल आठ अक्तूबर को गांव में केक काटकर बर्थडे मनाने की घोषणा कर डाली। बर्थडे में हर बार शामिल रहने का वादा तक किया, लेकिन डोरी लाल का कहना है कि केक काटने का वो दिन फिर आया नहीं।
चुनाव आन देऔ, तब बताएंगै
''चुनाव आन देऔ, तब बताएंगै, भईया रै। जै मोदी-योगी न होएं तो जा जैसन को वोट ना दे। पक्के मकान की कै के गऔ, देख लेऔ, कैसो पक्को मकान है जाकै गांव में।'' यह कहते हुए बहरावद निवासी रामप्रकाश ने कहा, ''गाम के लौगन ने ज्यादा स्वागत कर दिऔ, जा म्हारै वाए लगै कि झहां तौ सब वाके हैं। काम सही करे होते तो गाम वाकौ है जातो। काऊ सरकारी योजना को हमे लाभ न मिलौ। हम अखबार में ही पढ़ लेते हैं कि योजना लागू हुई है।''
बहरावद में बंद पड़ा नलकूप