शिकायत में कहा गया है कि सड़क पर गड्ढे बहुत ज्यादा है। सड़क पर डाली गई रोड़ी जली है और डामर से नहीं चिपकने से उखड़ रही है। लाल पत्थर भी कम डाला गया है। सड़क के दोनों साइड पर मोटाई सही नहीं है।
गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य में धांधली और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यंत्री को शिकायती पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
गांव रुदायन उर्फ तारापुर निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र प्रसाद ने गोंडा-अलीगढ़ मार्ग के आठ किलोमीटर के क्षतिग्रस्त हिस्से में चल रहे निर्माण कार्य में धांधली का आरोप मढ़ा है। कहा कि लोक निर्माण विभाग दो माह से उन्हें सड़क निर्माण के स्टीमेट के संबंध में जानकारी मुहैया नहीं करा रहा है। सड़क पर गड्ढे बहुत ज्यादा है।
शिकायत में कहा है कि सड़क पर डाली गई रोड़ी जली है और डामर से नहीं चिपकने से उखड़ रही है। लाल पत्थर भी कम डाला गया है। कहा कि सड़क के दोनों साइड पर मोटाई सही नहीं है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने और कार्यवाही की मांग की है।