फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हस्तपुर के छह युवाओं ने हिमालय के ओम पर्वत पर फहराया तिरंगा

Mon, 05 May 2025 01:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव हस्तपुर के छह युवकों ने उत्तराखंड की पर्वतीय ऊंचाइयों पर आदि कैलाश की कठिन यात्रा पूरी कर हिमालय के ओम पर्वत पर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रशासन द्वारा यात्रा के पहले दिन 60 इनर लाइन परमिट जारी किए गए थे। इन यात्रियों में शामिल हस्तपुर के अमित शर्मा, गौरव कुमार, पुनीत गोयल, जितेंद्र चौधरी, गौतम कुमार व रवि चौधरी ने खतरनाक रास्तों, आक्सीजन की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करते हुए यात्रा पूर्ण की। भोले के जयकारों के साथ ओम पर्वत के दर्शन करने पहुंचे युवाओं ने हिमालय की ऊंची चोटियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और नारे लगाए। युवाओं ने बताया कि आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन करके अभिभूत हैं। उनकी यात्रा आनंदमय और मन को शांति देने वाली रही। उनके साहस से पूरे गांव में गर्व और उत्साह है।
विज्ञापन

ओम पर्वत की ऊंचाई समुद्र तल से 6,191 मीटर है। इस पर्वत पर बर्फ की प्राकृतिक आकृति बनती है, जो ओम के प्रतीक की तरह दिखती है। आदि कैलाश यात्रा के दौरान ओम पर्वत के दर्शन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें