फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रिश्वत न देने पर दरोगाओं ने पिता-पुत्र को पीटा, शिकायत दर्ज

Thu, 27 Jun 2019 01:12 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, खैर (अलीगढ़)
विज्ञापन
दो दरोगाओं ने एक पिता-पुत्र की लात से की पिटाई (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अलीगढ़ के खैर कोतवाली में बुधवार को दो दरोगाओं ने एक पिता-पुत्र की लात, घूसों से जमकर पिटाई की। बताते हैं कि बिजली चोरी के मामले में मांगी जा रही रिश्वत देने से इंकार करने और रिश्वत मांगने का वीडियो बनाने पर दोनों दरोगा बेकाबू हो गए।

विज्ञापन


इस मामले की शिकायत विधायक और सांसद से लेकर उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़ित की ओर से दोनों दरोगाओं के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी ने सीओ खैर को जांच सौंप दी है।

पिछले दिनों जेई विद्युत ने नई बस्ती में छापा मारकर कुछ घरों में बिजली चोरी पकड़ी थी। गोपाल दत्त शर्मा समेत कई लोगों पर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामले की विवेचना कोतवाली के दरोगा सत्यभान कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को गोपालदत्त शर्मा नियमानुसार संबंधित जुर्माने की रसीद देने के लिए कोतवाली में दरोगा सत्यभान के पास गए थे। आरोप है कि दरोगा सत्यभान ने एफआर लगाने के नाम पर रुपये मांगे। रुपये देने से इंकार करने पर अभद्रता करने लगे। 

इस पर साथ गया गोपालदत्त शर्मा का बेटा मनीष मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग करने लगा। पास ही बैठे दूसरे दरोगा मदनपाल सिंह ने यह देखा तो मनीष से मोबाइल छीनने के साथ पिटाई शुरू कर दी। गोपालदत्त ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो दोनों दरोगों ने मिलकर पिता-पुत्र को लात, घूसों से बुरी तरह पीटा। किसी तरह बचकर वह कोतवाली से निकले और भाजपा नेता कालीचरन शर्मा, सुशील गर्ग को जानकारी दी। 

भाजपा नेताओं ने विधायक, सांसद से लेकर एसएसपी तक को जानकारी दी। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। खैर विधायक अनूप प्रधान के अनुसार किसी भी तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी दरोगाओं पर कार्रवाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें