फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ प्रेमी और दोस्त ने किया दुष्कर्म, बेचने तक की साजिश

Wed, 26 Jun 2019 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

परिवार के विरोध के बावजूद गैर समुदाय के युवक के प्यार के जाल में फंसी राष्ट्रीय खिलाड़ी युवती को घर छोड़ना अब भारी पड़ रहा है। युवती संग प्रेमी व उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया और दूसरी जगह बेचने तक की साजिश रची गई। 

विज्ञापन


मंगलवार को प्रेमी संग शादी की खबर पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद कर महिला थाने भेज दिया। उसे बेचने की साजिश रचने वाली महिला को भी हिरासत में ले लिया। वहीं उसका प्रेमी और दोस्त गायब हो गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना गांधी पार्क क्षेत्र निवासी एक खिलाड़ी युवती के घर में गैर समुदाय के युवक मोहसिन उर्फ बिलाल निवासी पटवारी नगला का आना जाना था। युवक उसकी मां का उपचार करने के लिए घर में आता था। इस दौरान मोहसिन और युवती के प्रेम संबंध हो गए। इसी बीच मां की मौत के बाद युवती मोहसिन संग बाहर भी आने-जाने लगी। 
विज्ञापन


पिता ने विरोध किया तो घर में झगड़े बढ़ गए और बात थाने तक पहुंची। कुछ माह पहले युवती मर्जी से पुलिस को लिखित में यह देकर गई कि अपनी मर्जी से कहीं भी जाएगी। इसके बाद वह मोहसिन संग चली गई। अब युवती का आरोप है कि मोहसिन और उसे दोस्त जलाल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तीन माह साथ रखने के बाद उसको गांधी पार्क निवासी महिला कमलेश के पास छोड़ दिया। 

वहां उसे बेचने की कोशिश की गई तो वहां से वह भागकर अपनी एक दोस्त के पास रहने चली गई। फिर मोहसिन ने उसे डरा धमका कर अपने पास बुला लिया और मंगलवार को मोहसिन संग उसका जबरन निकाह कराया जा रहा था।

भाजपाइयों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
इसी बीच खबर पूर्व मेयर शकुंतला भारती, मानव महाजन आदि तक पहुंच गई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। खबर पर पहुंची पुलिस ने युवती को बरामद कर उसे बेचने की साजिश रचने वाली कमलेश को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी व उसका दोस्त गायब हो गए। महिला थाने पहुंचे भाजपाइयों ने युवती से बात कर आरोपियों की गिरफ्तारी की आवाज उठाई।

पुलिस ने दबिश भी दी, मगर कोई आरोपी पुलिस को नहीं मिला। इंस्पेक्टर गांधी पार्क धीरेंद्र मोहन के अनुसार मामले में अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें