गांव रुदायन में 5 मार्च सुबह एक युवक ने गृहक्लेश में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना बरला के गांव रुदायन निवासी प्रेम शंकर (20) पुत्र तेज सिंह का पत्नी पुष्पा देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात से आहत प्रेम शंकर ने 5 मार्च सुबह कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के संबंध में सीओ बरला गर्वित सिंह का कहना है कि पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।