फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम

Thu, 06 Mar 2025 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रात को सतेंद्र सिंह उर्फ कलुआ मकान पर सोने चला गया। पत्नी बच्चों के साथ दूसरे मकान पर थी। रात को किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब सात बजे परिवार के लोग जब पहुंचे तो शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
सतेंद्र सिंह उर्फ कलुआ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कुमरपुर में 4 मार्च देर रात एक युवक ने पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिवार के लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए 5 मार्च की दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी वीरेंद्र सिंह का पुत्र सतेंद्र सिंह उर्फ कलुआ (34) दो भाइयों में बड़ा। गांव में परिवार के दो जगह मकान बने हुए हैं। 4 मार्च रात को वह मकान पर सोने चला गया। पत्नी बच्चों के साथ दूसरे मकान पर थी। रात को किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

5 मार्च सुबह करीब सात बजे परिवार के लोग जब पहुंचे तो शव पंखे से लटका मिला। मामले में थाना पुलिस ने अनभिज्ञता जताई है। मृतक खेतीबाड़ी व मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह अपने पीछे पत्नी व चार बेटियों को छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें