फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, छोटे भाई ने भी जान दी

विज्ञापन
पत्नी पिंकी की हत्या के बाद खुद को गोली करने वाले मृतक शैलेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के बरौला जाफराबाद पथवारी गली में बुधवार मध्य रात पत्नी की हत्या कर युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इसके कुछ पल बाद ही भाई-भाभी की लाश देख छोटे भाई ने भी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पहले युवक ने फेसबुक पर वीडियो लाइव कर परिवार को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घंटों तक जांच पड़ताल की। इस सनसनीखेज कांड की गुत्थी पारिवारिक कलह की में उलझी है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अमीन पद से सेवानिवृत्त मुरारीलाल वर्मा निवासी पथवारी गली बरौला के चार बेटे थे। बड़ा बेटा पंकज पेशे से ड्राइवर है और वह मोहल्ले में ही दूसरे मकान में रहता है। उससे छोटे जितेंद्र की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। तीसरे नंबर का शैलेंद्र (30) बी-फार्मा कर मेडिकल स्टोर चलाने लगा। फिलहाल वह बंद था। छोटा बेटा विशाल (25) स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। शैलेंद्र ने सात माह पहले पड़ोस की रहने वाली पिंकी वर्मा (26) पुत्री बाबूलाल संग प्रेम विवाह किया था।
परिवार के अनुसार, वाकया बुधवार रात 12.30 बजे का है। घर की दूसरी मंजिल पर शैलेंद्र के कमरे से गोलियां चलने की आवाज आई। मां मुन्नी व पिता वहां पहुंचे तो बेटे-बहू खून में लथपथ पड़े थे। इसी बीच नीचे कमरे में सो रहा विशाल जगकर आया तो भाभी की सांस चलती देख उसने अस्पताल ले जाने के प्रयास किए। काफी देर हड़बड़ाहट में उसे गाड़ी की चॉबी नहीं मिली तो वह शैलेंद्र के कमरे में गया और वहां पड़े तमंचे से खुद को भी गोली मार ली।
विज्ञापन

- पत्नी की हत्या और दोहरे आत्महत्या कांड में अभी कुछ भी साफ नहीं हो पा रहा है। जांच हर एंगल से जारी है। युवक ने जो फेसबुक लाइव कर परिवार वालों से तंग आने की बात कही है, उसकी पूरी तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही मामला खोल दिया जाएगा। शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन

- मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें