फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गोद लिए टीबी मरीजों के घर पहुंचे सीएमओ

Sat, 16 Apr 2022 12:56 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोद लिए क्षय रोगियों (टीबी) के घर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी पहुंचे और निक्षय पोषण योजना, दवा, जांच एवं खान-पान आदि की विस्तृत जानकारी ली। 
विज्ञापन




सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने दस टीबी मरीजों को गोद लिया है। शुक्रवार को जिला कार्यक्रम  समन्वयक सतेंद्र कुमार के साथ आठ टीबी मरीजों के घर पहुंचे। मरीजों से निक्षय पोषण योजना के तहत मिलने वाली राशि 500 रुपये प्रतिमाह के बारे में जानकारी ली। दवा और जांच आदि की जानकारी ली। मरीजों के परिवार के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की गई।



उन्होंने बताया कि समस्त मरीजों का रूटीन चेकअप शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेगमबाग पर करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य दिया है। इस अवसर पर आदिल अहमद, मोहम्मद हनीफ खान, जमालुद्दीन आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


टीबी के लक्षण...   
- दो सप्ताह या उससे अधिक समय की खांसी, खांसी में बलगम या खून आना, पिछले दो माह के दौरान तेजी से वजन कम होना, भूख न लगना, सीने में दर्द रहना, शाम के समय बुखार या पसीना आना आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें