मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आगरा से अलीगढ़ आएंगे। वह यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की समीक्षा करने के बाद आगरा चले जाएंगे। सीएम योगी श्रीगोरक्षधाम मंदिर गोरखपुर से गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सुबह दस बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए वायुयान से उड़ान भरेंगे। लगभग दो घंटे बाद 12 बजे वह खेरिया एयरपोर्ट आगरा पहुंचेंगे।
आगरा से हेलिकॉप्टर के द्वारा वह अलीगढ़ के लोधा में आएंगे। लगभग 12.40 बजे यहां बने हेलीपैड पर उनका हेलिकॉप्टर उतरेगा। दोपहर 12.40 से 1.20 बजे तक वह पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और मौका मुआयना करेंगे। दोपहर पौने दो बजे के करीब वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लोक भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया कि सीएम के आगमन की तैयारियां पूरी की जा रही है।