फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 19 अक्तूबर को आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ, तैयारियां शुरू

Fri, 13 Oct 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 अक्टूबर को प्रस्तावित अलीगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में शिलान्यास एवं लोकार्पित कराए जाने वाले कार्यों की सही और सटीक सूची उपलब्ध कराते हुए शिलापट्टिकाएं समय से तैयार कराने के निर्देश दिये गए।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का 19 अक्तूबर को अलीगढ़ में आना प्रस्तावित है। अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम प्राप्त नहीं हुआ है। प्रशासन ने मुख्यमंत्री आगमन की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


डीएम इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 अक्टूबर को प्रस्तावित अलीगढ़ आगमन के दृष्टिगत पुलिस, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने शिलान्यास एवं लोकार्पित कराए जाने वाले कार्यों की सही और सटीक सूची उपलब्ध कराते हुए शिलापट्टिकाएं समय से तैयार कराने के निर्देश दिये हैं।
 
डीएम ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर में साफ-सफाई व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए निराश्रित गौवंशों को समय से आश्रय स्थलों में पहुंचाएं। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन के समय अन्य विभागीय मंत्रियों के भी आने की संभावना है। विभागीय अधिकारी अपने विभाग से सम्बन्धित मंत्रियों से समन्वय स्थापित करें। बैठक में सीडीओ, वीसी एडीए, एडीएम सिटी, एडीएम वित्त, एसपी सिटी, सीएमओ, पीडी समेत अन्य पुलिस व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें