फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद 5 अप्रैल का अलीगढ़ में, ये हैं अधिकृत कार्यक्रम

Thu, 04 Apr 2024 09:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएम योगी आदित्यनाथ 5 अप्रैल की दोपहर 2.05 बजे गभाना तहसील के सामने मैदान में हवाई मार्ग से आएंगे। यहां 3.10 बजे तक रहेंगे, इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कोल विधानसभा क्षेत्र का बूथ, शक्ति केंद्र स्तर का सम्मेलन डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में 5 अप्रैल को होगा। जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 5 अप्रैल को अलीगढ़ आ रहे हैं। दोनों अलग-अलग आयोजनों में शामिल होंगे। 4 अप्रैल को आईजी, डीएम-एसएसपी ने मुख्यमंत्री के सभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों व सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अधिकृत कार्यक्रम आ गया है। कार्यक्रम के अनुसार वे बागपत में जनसभा करने के बाद दोपहर 2.05 बजे गभाना तहसील के सामने मैदान में हवाई मार्ग से आएंगे। यहां 3.10 बजे तक रहेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित कर 3.15 बजे आगरा खेरिया हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करेंगे।

आयोजन को लेकर एक तरफ भाजपा संगठन ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, दोपहर में आईजी शलभ माथुर, डीएम विशाख जी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम सिटी, एसपी सिटी आदि अधिकारी तैयारियों व सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने पहुंचे। यहां सभी व्यवस्थाएं देखने के बाद जरूरी निर्देश दिए और सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम पूरे कराए गए।
विज्ञापन


इधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष इंजी.राजीव शर्मा के अनुसार कोल विधानसभा क्षेत्र का बूथ, शक्ति केंद्र स्तर का सम्मेलन डीएस कॉलेज ऑडिटोरियम में 5 अप्रैल को होगा। जिसमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। यह आयोजन सुबह दस बजे से होगा। जिसमें महानगर पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें