कई दिनों से गंदगी झेल रहे शहर को रविवार को राहत मिली जब सफाई कर्मचारियों ने कूड़े के ढेरों को हटाना शुरू कर दिया। शनिवार की शाम को सफाई कर्मचारियों की काम बंद हड़ताल समाप्त होने हो जाने के बाद रविवार की सुबह से सफाई शुरू हुई।
यूं तो रविवार को छुट्टी की मांग सफाई कर्मचारियों की मान ली गई है लेकिन सफाई कर्मियों ने खुद ही जनहित में शहर की स्थिति को देखते हुए इस रविवार से ही सफाई का काम किए जाने की पेशकश की। इसी के साथ शहर के प्रमुख कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट शिवपुरी चौराहा, सराय हकीम चौक, ढपरा रोड डेयरी के पास, रेलवे रोड कोयले वाली गली डिवाइडर, जिला अस्पताल के सामने, मछली वाली गली के सामने, मसूदाबाद चौराहा, जमीराबाद बाल जीवन घुट्टी का नुक्कड़, केला नगर का डंपिंग, जमालपुर का आटोमैटिक डलाब घर, सेंटर प्वाइंट का डलाव घर, होटल मेलरोज इन के सामने, बारहद्वारी, महावीर गंज, सब्जी मंडी चौराहा, गांधी पार्क का डंपिंग, नौरंगाबाद, दुबे का पड़ाव सब्जी मंडी डंपिंग, सासनी गेट में खिरनी गेट का डंपिंग, हाथरस अड्डा, महेंद्र नगर, सुरेंद्र नगर, सुदामापुरी की डंपिंग, मीनाक्षी पुल के नीचे की डंपिंग, रेलवे स्टेशन के सामने, मेडिकल रोड पर डंपिंग आदि जगहों से कूड़े का उठान शुरू हुआ।