पला साहिबाबाद में नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
पला साहिबाबाद में नगर निगम के कुछ कथित सफाई कर्मचारियों को सफाई के नाम पर पैसे देने से मना कर दिया तो वहां घरों का स्लैब तोड़ दिया और सरिया निकाल ले गए। इस पर वहां उत्तेजित लोगों ने हंगामा कर दिया और टूटे हुए पत्थर से नगर निगम की कब्र बना कर प्रदर्शन किया।
पिछला हफ्ता शहर के लिए साफ सफाई की दृष्टि से ठीक नहीं रहा। सफाई कर्मचारियों का पूरे हफ्ते आंदोलन चला और आखिरी के दो दिन काम बंद हड़ताल रही। इसके चलते शहर में बड़े बड़े गंदगी के ढेर लग गए। पला साबिबाबाद में भी गंदगी के ढेर लगे हुए थे। क्षेत्र के राज देश भक्त, हरि शंकर, डॉ पुनीत सिंह, रवि किशोर, सीवी सिंह तोमर, रोहित शर्मा, विष्णु राजपूत आदि ने बताया कि गत दिवस कुछ लोग आए और उन्होंने स्वयं को सफाई कर्मचारी बताया। साथ ही
कूड़े के ढेर हटाने के लिए पैसे मांगे। नहीं देने पर घरों के आगे रखे पत्थर तोड़ दिए। और वहां से निकली हुई सरिया आदि अपने साथ ले गए। इस बात से क्षेत्र के लोग भड़क गए। उन्होंने रविवार को इन्हीं टूटे हुए पत्थरों से नगर निगम की कब्र बनाई और प्रदर्शन किया। साथ ही नगर निगम विरोधी नारेबाजी भी की।