फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध मार्च निकालने को मेयर को नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
मोहम्मद फुरकान। मेयर अलीगढ़ - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में पार्षदों और नागरिकों के साथ शांति मार्च निकालने की अनुमति मेयर मो. फुरकान को नहीं मिली है। जिलाधिकारी द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने से मेयर व्यथित हैं। उनका कहना है कि अपनी बात कहने का हक सबको है।
विज्ञापन

मेयर मो. फुरकान ने 11 दिसंबर को जिलाधिकारी को खत लिखकर शांति मार्च निकालने की अनुमति मांगी थी। पत्र में शहर के सम्मानीय नागरिकों एवं जन सामान्य द्वारा दोपहर ढाई बजे शांति मार्च शमशाद मार्केट स्थित मेयर के आवास से कलक्ट्रेट तक निकालने का जिक्र किया गया है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह का कहना है कि मार्च या जुलूस निकालने की अनुमति किसी को नहीं दी गई है।
जिसे विरोध-प्रदर्शन करना है, वह अपनी जगह पर रहकर करें। अधिकारी वहां जाकर ज्ञापन लेंगे। जुलूस या मार्च निकालने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेयर का कहना है कि वह पार्षदों के साथ जाकर ज्ञापन देंगे। ज्ञापन कहां लेंगे वह जिलाधिकारी जानते हैं। अपनी बात कहने का हक सबको है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें