फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के उसरह रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम को ईंट भट्टा के निकट ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्रा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

टप्पल के गांव घरबरा निवासी रामवीर अपनी पुत्री शांति (17 वर्ष) के साथ बाइक से पिसावा के गांव मीरपुर में एक शादी समारोह में आए थे। शाम करीब छह बजे दोनों शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। उसरह रोड पर ईंट भट्टा के निकट ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में शांति की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शांति कक्षा 10 में पंडित लक्ष्मी नारायण मेमोरियल इंटर कॉलेज, घरबरा की छात्रा थी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें